जबलपुर-गोटेगांव मार्ग जाम कर तोडफ़ोड़ करने वालों पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर: चरगवां थाना अंतर्गत बढैयाखेड़ा में विवादित भूमि पर शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में उपजे विवाद के बाद एक पक्ष ने जबलपुर-गोटेगांव मार्ग जाम करने के साथ तोडफ़ोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक बुधवार को बढैयाखेङा में बुजुर्ग महिला फातिमा बी का निधन होने पर शव कफन दफन किया जाना था तभी दो पक्ष जमीन को लेकर अपने-अपने वादे दावे कर रहे थे।

एक पक्ष ने कफन द फन का विरोध किया। बढैयाखेङा तिराहे पर दोपहर करीबन 1 बजे सोनू पटैल निवासी चरगवां, हेमन्त राजपूत निवासी चरगवां, दिलीप पाठक निवासी नटवारा, रघुनाथ उर्फ रघु पटैल निवासी बढैयाखेङा, रामजी पटैल बढैयाखेङा, अमित पटैल निवासी मेंहगवा, सचिन सेन निवासी भारतपुर, बसंत पटैल निवासी चरगवां एवं अन्य के व्दारा विवादित भूमि में विशेष समुदाय के अवैध कब्जे को लेकर विरोध दर्ज किया।

मौके पर तहसीलदार सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुुंचे तथाकथित भूमि के कब्जे को लेकर एकत्रित व्यक्तियों को मौके पर शान्ति कायम करने एवं विरोध समाप्त कर समझाईश देकर रवाना होने समझाईश दी गई परन्तु एकत्रित व्यक्तियों के व्दारा विधि विरूद्ध रूप से एकत्रित होकर फोन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य सदस्यों को एकत्रित किया और जबलपुर-गोटेगांव जाने वाली मार्ग पर बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करते हुये आम रास्ता को अवरोधित किया। पूर्व से निर्मित विवादित भूमि के बाउण्ड्रीवाल एवं गेट को तोड़ते हुये क्षतिकारित की गई।पुलिस ने सोनू पटैल, हेमन्त राजपूत, दिलीप पाठक, रघुनाथ उर्फ रघु पटैल, रामजी पटैल, अमित पटैल, सचिन सेन, बसंत पटैल एवं अन्य के खिलाफ धारा 191(2), 353(2), 126(2), 324(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Next Post

सुलह करने पहुुंचे छात्र का अपहरण, बेरहमी से पीटा

Fri Jan 23 , 2026
जबलपुर: स्कूल में हुए विवाद पर सुलह करने विजयनगर नगर थाना अंतर्गत सनातन चौक के पास पहुंचे 9 वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर उसका अपहरण कर जीरो डिग्री ले गए वहां उसकी बेरहमी से पिटाई की और धमकाते हुए आरोपी भाग गए।पुलिस के मुताबिक अक्षत तिवारी निवासी रामेश्वरम […]

You May Like