चाकघाट में शंकर ज्वेलर्स के यहा दो दिन से चल रही जीएसटी की कार्यवाही

रीवा। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के पहले कर अपवंचन की शिकायतो पर लगातार जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो की टीम लगातार विंध्य क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है. पिछले एक माह के अंदर हुई कार्यवाही में करोड़ो रूपया कर अपवंचन का जमा हुआ है. चाकघाट में गौरा रोड़ स्थित शंकर ज्वेलर्स शाप में शुक्रवार शाम 5 बजे कार्यवाही शुरू हुई और दूसरे दिन शनिवार को भी कार्यवाही जारी रही.

गौरतलब है कि संयुक्त आयुक्त राकेश साल्वी के निर्देश पर 12 सदस्यीय टीम ने कार्यवाही शुरू की. राज्यकर अधिकारी पियूष तिवारी के नेतृत्व में दो दिन से कार्यवाही जारी है. स्टाक एवं क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेज खंगाले गये. पहले दिन कार्यवाही देर रात तक चली और उसके बाद रात ज्यादा हो जाने के कारण कार्यवाही बंद कर दी गई. दूसरे दिन शनिवार को कार्यवाही शुरू की गई, जहा दस्तावेज एवं स्टाक गणना की गई, देर रात तक कार्यवाही चली. दरअसल कर अपवंचन की शिकायत मिलने पर यह कार्यवाही शुरू की गई. क्रय-विक्रय में अंतर के साथ टैक्स कम जमा हो रहा था जिसके बाद जीएसटी एंटी इवेजन ब्यूरो ने कर अपवंचन के संदेह पर कार्यवाही की. संचालक सतेन्द्र सोनी से भी पूंछताछ की गई और दस्तावेज तलब किये गये. कार्यवाही के दौरान क्रय-विक्रय से जुड़े कच्चे दस्तावेज जप्त किये गये है.

अभी कार्यवाही चल रही है

राज्यकर अधिकारी शैलेन्द्र पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम से कार्यवाही शुरू की गई है. क्रय-विक्रय से जुड़े दस्तावेजो के अवलोकन के साथ दो दिन गणना की गई. कई कमियां मिली है अभी कार्यवाही चल रही है उम्मीद है कि देर रात तक पूरी हो जाएगी.

Next Post

ब्लैकमेल कर मां-बेटी से दुष्कर्म करने वाले को आजीवन कारावास

Sat Jan 17 , 2026
उज्जैन। 2 साल पहले मां बेटी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने के बाद वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी शेष प्राकृतिक जीवन काल तक जेल की सलाखों में रहेगा। मीडिया सेल प्रभारी कुलदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि 7 सितंबर 2023 […]

You May Like