मकर संक्रांति पर नर्मदा घाटों में नहीं चलेगी नाव

जबलपुर: मकर संक्रांति पर्व के दौरान नर्मदा घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। अपर जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 एवं 15 जनवरी को ग्वारीघाट, जिलहरीघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट एवं सरस्वती घाट में नौका संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय स्नान एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। हालांकि नर्मदा तट पर बसे गांवों के निवासियों के नियमित परिवहन हेतु संचालित नौकाओं को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।
कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की तैनाती
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार मकर संक्रांति के अवसर पर नर्मदा के सभी घाटों पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की तैनाती की गई है। नर्मदा तटों की समग्र जिम्मेदारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह को सौंपी गई है, जो पूरे आयोजन की निगरानी करेंगे। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत ग्वारीघाट में प्रभारी नायब तहसीलदार पाटन जयसिंह धुर्वे, दरोगाघाट में प्रभारी नायब तहसीलदार पनागर सरफराज अली, खारीघाट में प्रभारी नायब तहसीलदार सिहोरा जगभान शाह उइके, जिलहरीघाट में नायब तहसीलदार रांझी मौसमी केवट, सिद्धघाट–उमाघाट में प्रभारी तहसीलदार नीलिमा राजलवाल, सरस्वती घाट भेड़ाघाट में प्रभारी नायब तहसीलदार आधारताल रमेश कोष्टी, लम्हेटाघाट में प्रभारी नायब तहसीलदार गोरखपुर चेतराम पंधा तथा तिलवाराघाट में प्रभारी नायब तहसीलदार शहपुरा कल्याण सिंह क्षत्री को ड्यूटी सौंपी गई है।

Next Post

संवर रहा है शहर का सूरजताल तालाब

Wed Jan 14 , 2026
जबलपुर: संस्कारधानी की ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के सार्थक प्रयासों से नगर निगम जबलपुर ने एक सराहनीय मिसाल पेश की है। शहर के जल संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प के साथ, सूरजताल तालाब के […]

You May Like