महादेव मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, लामबंद हुये रहवासी

गंजबासौदा। नगर के वार्ड 14 में स्थित प्राचीन श्री महादेव मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मंदिर समिति एवं क्षेत्र के नागरिकों ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी और जिला प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

शिकायत में बताया गया है कि श्री महादेव मंदिर वर्षों पुराना धार्मिक स्थल है, जहां वार्डवासियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं. यह मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी

एक व्यक्ति मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर भवन निर्माण शुरू कर दिया है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि संबंधित व्यक्ति के पास उक्त भूमि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं है, फिर भी लगभग 400 से 1000 वर्गफीट क्षेत्र पर कब्जा कर लिया गया है. शिकायत में यह भी कहा गया है कि इस मामले को लेकर पूर्व में प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है. 18 अगस्त 2025 को अनुविभागीय अधिकारी को लिखित आवेदन दिया गया था, जिसके बाद एसडीएम द्वारा निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए. इसके बावजूद आरोप है कि संबंधित व्यक्ति ने प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी करते हुए पुनः निर्माण कार्य शुरू कर दिया. इससे क्षेत्र में असंतोष और आक्रोश का माहौल बन गया है.

 

 

Next Post

कुरीद द्वीप समूह के पश्चिमोत्तर में भूकंप के तेज झटके

Mon Jan 12 , 2026
मास्को, 12 जनवरी (वार्ता) कुरील द्वीप समूह के उत्तर-पश्चिम में सोमवार को तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि सोमवार को 01.52 बजे महसूस किये गये भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गयी। इसके केंद्र 404.9 किलो मीटर […]

You May Like