ग्वालियर में कर्मचारी को एक के बाद एक दो वाहनों ने रौंदा, हुई मौत

ग्वालियर। ग्वालियर-मुरैना हाइवे पर नगर पालिका कर्मचारी को दो अलग-अलग वाहनों ने टक्कर मार दी, कर्मचारी की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतक चाय पीने जा रहा था। पहले एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह हाईवे पर गिरा और लड़खड़ाते हुए उठा ही था कि एक तेज रफ्तार उसे रौंदते हुए निकल गई। हादसे के समय मृतक का भतीजा पास ही खड़ा था। तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर वह उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने वाले वाहनों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मुरैना के बानमोर वार्ड-13 दुर्गा कॉलोनी हड्‌डी मील इलाके में रहने वाले 41 वर्षीय रामकिशन बाल्मीक बानमोर नगर पालिका में कर्मचारी थे। दो दिन पहले रामकिशन की भाभी शीलादेवी को पुरानी छावनी में हाईवे स्थित एसबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनको देखने के लिए रामकिशन अपने भतीजे रोहित के साथ भाभी को देखने के लिए हॉस्पिटल आए थे। रोहित से रामकिशन ने कहा चलो चाय पीकर आते हैं। दोनों हाईवे पर दूसरी ओर ढाबा पर चाय पीने के लिए जा रहे थे। रामकिशन चंद कदम आगे जा रहा था। अभी वह आधे रास्ते पर पहुंचा ही था कि मुरैना की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर लगते ही वह रामकिशन घायल होकर सड़क पर गिरा। अभी वह लड़खड़ा कर खड़ा ही हुआ था और भतीजा उसकी मदद के लिए पहुंचता तभी एक तेज रफ्तार कर उसे रौंदकर निकल गई। अस्पताल में नब्ज टटोलते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Post

मुरैना में मंदिर की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया

Sun Jan 11 , 2026
मुरैना। मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। बागचीनी चौखट्टा पर मंदिर की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। इस मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रहा। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like