अकासा एयर को मिली आयटा की सदस्यता

नयी दिल्ली, 09 जनवरी (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर को अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आयटा) की सदस्यता मिल गयी है। दुनिया की 360 से अधिक विमान सेवा कंपनियां आयटा की सदस्य हैं जिनका वैश्विक हवाई यातायात में 80 प्रतिशत से अधिक योगदान है। आयटा की सदस्यता हासिल करने के लिए इसके ऑपरेशनल सेफ्टी ऑडिट में अकासा का अच्छा प्रदर्शन रहा।

अकासा के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय दुबे ने कहा कि वैश्विक विमानन पारिस्थितिकी तंत्र को स्वरूप देने में आयटा की केंद्रीय भूमिका है।उसकी सदस्यता मिलना प्रगति की दिशा में आयटा के अनुशासित रुख को रेखांकित करता है। अकासा की स्थापना अगस्त 2022 में हुई थी। फिलहाल उसका नेटवर्क 26 घरेलू और छह अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों तक फैला है।

Next Post

मोदी कल तीन दिन की यात्रा पर गुजरात जायेंगे

Fri Jan 9 , 2026
नयी दिल्ली 09 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार से गुजरात की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे जहां वह सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के साथ-साथ भारत यात्रा पर आने वाले जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शुक्रवार को यहां बताया […]

You May Like