परदेशीपुरा एमआईजी क्षेत्र में पुलिस का संयुक्त पैदल मार्च

इंदौर: शहर में अपराध नियंत्रण और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने परदेशीपुरा और एमआईजी थाना क्षेत्र में संयुक्त पैदल मार्च किया. इस दौरान संवेदनशील इलाकों में चेकिंग के साथ आमजन से संवाद कर पुलिस ने सहयोग की अपील की.देर रात पुलिस आयुक्त के निर्देश पर जोन 02 के अधिकारियों के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में परदेशीपुरा व एमआईजी थानों का बल मैदान में उतरा.

एमआईजी क्षेत्र की एलआईजी कॉलोनी, अनूपनगर, अंबेडकर नगर, अटल द्वार, पाटनीपुरा सहित परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के मालवा मिल की जूनी चाल, जनता क्वार्टर, नंदानगर, तीन पुलिया और सर्वहारा नगर में पैदल भ्रमण किया. पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से सीधा संवाद कर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की समझाइश दी.

साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग के लिए भी प्रेरित किया. कार्रवाई के दौरान दोनों थाना क्षेत्रों के हॉटस्पॉट, ब्लैकस्पॉट और शैडो एरिया में विशेष चेकिंग की गई. संदिग्धों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए कई लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की. पुलिस अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि इस तरह की चेकिंग और पैट्रोलिंग आगे भी लगातार जारी रहेगी.

Next Post

नरवाई जलाने पर नौ व्यक्तियों पर लगा 22 हजार जुर्माना

Tue Jan 6 , 2026
जबलपुर: नरवाई जलाने पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर जिले की गोरखपुर तहसील के अंतर्गत नौ व्यक्तियों पर 22 हजार 500 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह के अनुसार नरवाई जलाने के दोषी प्रत्येक व्यक्ति पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया […]

You May Like