रुपया 22 पैसे टूटा, फिर 90 प्रति डॉलर के पार

मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 22 पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.20 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा तीन दिन में 45 पैसे टूट चुकी है। यह गुरुवार को 10.50 पैसे टूटकर 89.9850 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज तीन पैसे की मजबूती के साथ 89.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 89.92 रुपये और नीचे 90.25 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 90.2050 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसे निकालने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही तेजी से रुपये पर दबाव रहा। हालांकि घरेलू शेयर बाजारों की बढ़त और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला और उसकी गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

विदेशी मुद्रा भंडार 3.292 अरब डॉलर बढ़ा, स्वर्ण भंडार नये रिकॉर्ड स्तर पर

Fri Jan 2 , 2026
मुंबई, 02 जनवरी (वार्ता) सोने के भंडार में करीब तीन अरब डॉलर की वृद्धि के दम पर देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 26 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 3.292 अरब डॉलर बढ़कर 696.61 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार चौथे सप्ताह बढ़ते हुए 10 सप्ताह के […]

You May Like