पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर सीएम डॉ यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी की जयंती पर विधानसभा के सेंट्रल हॉल में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी उपस्थित रहे।

दोनों नेताओं ने कैलाश जोशी के सार्वजनिक जीवन और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को नमन किया।

Next Post

'धमाल 4' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार हुई धीमी, शानदार वीकेंड के बाद पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Tue Jul 14 , 2026
हैदराबाद, अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत शुरुआत की थी। 10 जुलाई को रिलीज हुई इस एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ने अपने पहले दिन 14 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली, जिसके परिणामस्वरूप दूसरे दिन कमाई में भारी […]

You May Like