मुंबई, 31 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 13 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.88 रुपये का बोला गया।
भारतीय मुद्रा मंगलवार को 23.25 पैसे की मजबूती के साथ 89.75 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 14 पैसे टूटकर 89.89 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और दिन भर सीमित दायरे में रहा। यह ऊपर 89.85 रुपये प्रति डॉलर और नीचे 89.95 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाल रहने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में गिरावट से भारतीय मुद्रा कमजोर हुई है। हालांकि शेयर बाजारों में तेजी के कारण इसकी गिरावट सीमित रही।
