शराब पीकर वाहन दौडऩे वाले तीन लोगों का पुलिस ने निकाला जुलूस

उज्जैन। आगर रोड पर शराब के नशे में तेजगति से वाहन चलाने वाले चालक और उसके साथियों को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा और उनका जुलूस निकाला। टवेरा वाहन चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी थी और पुलिस का बैरिकेट्स तोड़ दिया था।

चार पहिया वाहन टवेरा क्रमांक एमपी 13 टीए 2526 में सवार तीन युवक नशे की हालत में आगर रोड से मंगलवार रात निकले थे। उन्होंने अपनी रफ्तार से चिमनगंज थाना क्षेत्र के आगर रोड पर स्कूटी सवार कनुज सुराना को टक्कर मार दी। तीनों वहां रुके नहीं और कोयला फाटक क्षेत्र में आकर पुलिस चेकिंग के लिए लगाया गया बैरिकेट्स तोडक़र भाग निकले। रफ्तार से दौड़ती टवेरा को पकडऩे के लिए देवासगेट, जीवाजीगंज और चिमनगंज थाना पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी शुरू की। सुदामा नगर मार्ग से देवास गेट पुलिस ने वाहन को रोक तीनों युवकों को हिरासत में लिया। तीनों ने पुलिस से अभद्रता शुरू कर दी। बमुश्किल उन्हें थाने लाया गया तो वहां भी जमकर हंगामा किया। तीनों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया यहां भी तीनों युवकों ने जमकर उत्पात किया। देवास गेट थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने का मामला दर्ज किया और प्रतिबंधात्मक धारा में कार्रवाई करते हुए टवेरा को जब्त कर लिया। चिमनगंज थाना पुलिस ने स्कूटी सवार को टक्कर मारने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। देवास गेट थाना पुलिस के अनुसार तीनों युवक संजय पिता गंगाराम सिसौदिया निवासी खिलचीपुर, राजेश पिता बद्रीलाल मालीपुरा और दिलीप पिता नागूलाल चौहान निवासी नानाखेड़ा होना सामने आए हैं। तीनों के हंगामा करने पर उनका क्षेत्र में जुलूस निकाला गया बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Next Post

छापीहेड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन: भारत हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा: पं. मिश्रा

Wed Dec 31 , 2025
छापीहेड़ा। श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में छापीहेड़ा में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अपना ओजस्वी उद्बोधन देते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिंदू राष्ट्र ही रहेगा. उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति किसी से भेद नहीं […]

You May Like