पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं

नयी दिल्ली 11 जनवरी (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल जारी रहने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बदलाव नहीं हुआ, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।
तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा।
वैश्विक स्तर पर सप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 3.58 प्रतिशत उबलकर 76.57 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसी तरह लंदन ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.79 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।
महानगर……………..पेट्रोल………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली ……………….94.72………………87.62
मुंबई …………………104.21…………….92.15
चेन्नई………………….100.75…………….92.34
कोलकाता…………..103.94…………….90.76

Next Post

आस्ट्रेलिया में मिली हार की वजह तलाशेगा बीसीसीआई

Sat Jan 11 , 2025
मुंबई, 11 जनवरी (वार्ता) भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) पिछले दिनो आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मिली हार की समीक्षा करेगा। उम्मीद है कि शनिवार को होने वाली इस बैठक में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर भी विचार विमर्श होगा। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड […]

You May Like