ग्वालियर:ग्वालियर चंबल अंचल में में आज साल के आखिरी दिन फूड और ई-कॉमर्स डिलीवरी वर्कर्स हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल का असर स्वैगी जोमैटो से लेकर अमेजन-फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, जेप्टो जैसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफार्मों की सेवाओं पर पड़ सकता है, खासकर नववर्ष की पूर्व संध्या पर जब ऑर्डर की मांग चरम पर रहती है। डिलीवरी वर्कर्स कम आय, अत्यधिक काम का दबाव, पारदर्शी वेतन प्रणाली की कमी और सामाजिक सुरक्षा जैसी मांगों को लेकर एकजुट हुए हैं।
वर्कर्स का कहना है कि तेज डिलीवरी के दबाव में उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य से समझौता किया जा रहा है। हड़ताल के चलते ऑर्डर डिलीवरी में देरी, सीमित स्लॉट या कैंसिलेशन की स्थिति बन सकती है। हालांकि कुछ प्लेटफार्मों ने वैकल्पिक व्यवस्था का दावा किया है, लेकिन जमीनी स्तर पर असर से इनकार नहीं किया जा सकता।
