रुपया 23 पैसे मजबूत

मुंबई, 30 दिसंबर (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 23.25 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 89.75 रुपये का बोला गया।

इससे पहले लगातार तीन दिन भारतीय मुद्रा कमजोर हुई थी। सोमवार को यह आठ पैसे टूटकर 89.9825 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 89.98 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग स्थिर खुला और इसके बाद लगातार मजबूत हुआ। यह ऊपर 89.73 रुपये प्रति डॉलर तक गया और अंत में 89.75 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बैंकों की डॉलर बिकवाली से रुपया मजबूत हुआ है। विदेशी संस्थागत निवेशकों के हालांकि भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने के कारण इसकी बढ़त सीमित रही।

 

Next Post

डेढ़ करोड़ के नाला निर्माण का निरीक्षण, बाजार क्षेत्र को मिलेगी जलभराव से राहत

Tue Dec 30 , 2025
इटारसी। शहर के बाजार क्षेत्र में जल निकासी की पुरानी समस्या के समाधान की दिशा में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नाले के निर्माण कार्य का विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने निरीक्षण किया। यह नाला शिक्षक नगर न्यास कॉलोनी से सूर्या होटल, […]

You May Like