रुपया 12 पैसे टूटा, 87.59 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) बैंकों की डॉलर लिवाली से गुरुवार को रुपये में 12 पैसे की गिरावट देखी गयी और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 87.59 रुपये का बिका।

शुरुआती कारोबार में भारतीय मुद्रा मजबूत हुई। रुपया एक पैसा कमजोर होकर 87.48 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 87.39 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। लेकिन इसके बाद निजी और सरकारी बैंकों की तरफ से डॉलर की माँग बढ़ने से रुपया दबाव में आ गया और 87.6750 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक उतरने के बाद अंत में 87.59 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

इससे पहले बुधवार को रुपया 87.47 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दुनिया की अन्य प्रमुख छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर में रही तेजी ने रुपये पर दबाव बनाया जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के भारतीय पूँजी बाजार में पैसा लगाने से रुपये की गिरावट सीमित रही।

Next Post

कांग्रेस का विरोध: विजय शाह वापस जाओ के नारों से गूंजा कलेक्ट्रेट

Thu Aug 14 , 2025
रतलाम। जो सेना का अपमान करेगा वह झंडा वंदन नहीं करेगा , विजय शाह वापस जाओ आदि नारों से कलेक्टर कार्यालय को गूंजायमान कर कांग्रेस ने रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह द्वारा 15 अगस्त पर झंडा वंदन के निर्णय पर जमकर प्रदर्शन किया । कांग्रेस के शहर और […]

You May Like