रुपया 17 पैसे लुढ़का

मुंबई 17 फरवरी (वार्ता) आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली बढ़ने के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे लुढ़ककर 86.89 रुपए प्रति डॉलर रह गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.72 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था।

शुरुआती कारोबार में रुपया दो पैसे की बढ़त लेकर 86.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान यही इसका दिवस का उच्चतम स्तर भी रहा। वहीं, लिवाली होने से यह 86.89 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया और इसी स्तर पर बंद हुआ।

 

Next Post

भाजपा की हर जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे : गोपाल राय

Mon Feb 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 फरवरी (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि हम भाजपा की हर जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और दिल्लीवालों से किए सारे वादे पूरे करने के लिए उस पर दबाव बनाएंगे। श्री गोपाल राय ने सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष, […]

You May Like