जबलपुर: अधारताल पुलिस ने खजरी खिरिया वायपास तिराहा में दबिश देकर छोटा हाथी वाहन में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 148 पेटी शराब के साथ एक तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा है। जबकि चालक चकमा देकर भाग गया। टीआई प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4787 को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
वाहन चालक हाईवे रोड़ से खजरी खिरिया सर्विस रोड़ में वाहन को तेजी भगाने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया, अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन का चालक भाग गया, चालक के बाजू वाली सीट में बैठे निखिल यादव पिता सत्यदेव यादव 21 वर्ष निवासी करमेता थाना माढ़ोताल को पकड़ा गया। वाहन बंधी त्रिपाल खोलकर देखने पर 148 पेटी (कार्टून) रखीं मिलीं मिली, कुल 7 हजार 400 पाव (1332 लीटर) कुल कीमती लगभग 7 लाख 40 हजार रूपये की होना पाई गई। आरोपी वाहन चालक कृष्णा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
