डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस कार्य समिति की बैठक शुरू

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, ‘कांग्रेस कार्य समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को यहाँ पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शुरु हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में शुरु हुई बैठक से पहले कार्य समिति के सदस्यों ने डॉ. सिंह की पहली पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। बैठक में सबसे पहले मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस उच्चस्तरीय बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित अजय माकन, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश और शशि थरूर जैसे दिग्गज नेता शामिल हैं। कार्य समिति के लगभग सभी प्रमुख सदस्य इस चर्चा का हिस्सा हैं। कार्य समिति की इस बैठक मैं मनरेगा, एसआईआर, अरावली में खनन तथा प्रदूषण, बंगलादेश में जारी हिंसा में अल्पसंख्यकों पर हमले सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार होने की संभावना है।

Next Post

मोदी, राहुल, प्रियंका ने प्रकाश पर्व पर गुरुगोविंद सिंह को दी श्रद्धांजलि

Sat Dec 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को प्रकाश पर्व पर सिखों के दसवें एवं अंतिम गुरु गोविंद सिंह को श्रद्धांजलि दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “श्री […]

You May Like

मनोरंजन