कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे 2025 में राजा भोज एयरपोर्ट देश में अव्वल

भोपाल: राजा भोज एयरपोर्ट ने एक बार फिर यात्री सेवाओं में उत्कृष्टता साबित करते हुए एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कस्टमर सैटिस्फैक्शन सर्वे (CSS) 2025 में देशभर के 58 एएआई एयरपोर्ट्स में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एयरपोर्ट निदेशक रामजी अवस्थी ने बताया कि यह सर्वे यात्रियों के अनुभव और सेवा गुणवत्ता के आकलन के लिए किया गया। भोपाल एयरपोर्ट को राउंड-1 में 5.00 अंक तथा राउंड-II (जुलाई-दिसंबर 2025) में 5 में से 4.99 अंक मिले।

नई श्रेणी व्यवस्था के तहत यह एयरपोर्ट श्रेणी-III (15 से 35 लाख यात्री प्रतिवर्ष) में शामिल है, जिसमें रांची, उदयपुर, बागडोगरा और जम्मू जैसे प्रमुख एयरपोर्ट्स आते हैं। उल्लेखनीय है कि भोपाल एयरपोर्ट ने समग्र और श्रेणी-III दोनों में प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि एयरपोर्ट की निरंतर सुधार और उच्च सेवा मानकों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Next Post

कार ने घर के बाहर अलाव ताप रहे पांच लोगों को कुचला, 5 की मौत

Sat Dec 27 , 2025
मुरैना: पोरसा में देर रात एक कार से घर के बाहर अलाव ताप रहे पांच लोगों को कुचल दिया। ग्वालियर में भर्ती दो घायलों की मौत हो गई। हादसे में रामदत्त राठौर (65) और अर्णव उर्फ अन्नू लक्षकार (11) गंभीर रूप से घायल थे। दोनों को ग्वालियर रेफर किया गया, […]

You May Like