मुंबई, 26 दिसंबर (वार्ता) लाइफस्टाइल उत्पाद बनाने वाली कंपनी टाइटन ने प्रयोगशाला में बने हीरों का अपना पहला स्टोर मुंबई में खोलने की घोषणा की है।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि वह “बीयोन – फ्रॉम दि हाउस ऑफ टाइटन” के ब्रांड नाम से 29 दिसंबर को मुंबई में अपना पहला स्टोर शुरू करेगी। यह घड़ियों, पर्फ्यूम, साड़ी और हैंगबैस से परे महिलाओं की लाइफस्टाइल जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है।
बीयोन प्रयोगशाला में बने हीरों के गहनों का स्टोर होगा। कंपनी की योजना निकट भविष्य में मुंबई और दिल्ली में कुछ और स्टोर खोलने की है।
