जनकल्याण और विकास के दो वर्ष, मंत्री कृष्णा गौर ने रखी सरकार की कार्ययोजना

भोपाल: प्रदेश सरकार के विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने विंध्याचल भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कार्यालय के सभागार में पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की जानकारी दी।
राज्य मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए हैं। विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। पत्रकार वार्ता के दौरान उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का भी राज्य मंत्री ने उत्तर दिया और सरकार की आगामी कार्ययोजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की दो वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा की

Fri Dec 26 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की विगत दो वर्षों की गतिविधियों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, रोजगार सृजन, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। मुख्यमंत्री […]

You May Like