राशिफल-पंचांग : 26 दिसम्बर 2025

पंचांग 26 दिसम्बर 2025:-

रा.मि. 05 संवत् 2082 पौष शुक्ल षष्ठी भृगुवासरे दिन 10/0, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रातअंत 5/44, सिद्धि योगे दिन 11/49, तैतिल करणे सू.उ. 6/47, सू.अ. 5/13, चन्द्रचार कुम्भ रात 11/51 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.

———————————————————

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 26 दिसम्बर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारम्भ में मित्रों का सहयोग मिलेगा. वाहन सुख पाप्त होगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. वर्ष के मध्य में स्थान परिवर्तन का योग है. व्यवसाय में वृद्धि होगी. वर्ष के अन्त में पूर्व निर्धारित कार्यों में रूकावटें आयेंगी. व्यर्थ वाद विवाद एवं मानसिक अशांति रहेगी. योजनायें रूक सकती हैं.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों का सहयोग मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय मे ंवृद्धि होगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को रूकावटों के कारण योजनायें अपूर्ण रह सकती हैं. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यों में रूकावटें आयेंगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को धार्मिक यात्रा करना पड़ेगी. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को मान-सम्मान प्राप्त होगा.

———————————————————

आज का भविष्य- शुक्रवार 26 दिसम्बर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल, दयालु, सहनशील, न्यायप्रिय, एवं कुछ क्रोधी स्वाभाव का होगा, नौकरी में उच्च पद प्राप्त करेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा, धार्मिक विचारों का होगा, ईश्वर के प्रति आस्था रहेगी, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति करेगा.

———————————————————

मेष- विपरीत हालात में समझौता करने में भलाई है, पुराने कर्ज की परेशानी रहेगी, पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा, व्यवसायिक शिथिलता रहेगी.

वृषभ- नए संपर्क बनेंगे, विवाद से बचना चाहिये, लेदेकर काम बना लेंगे, महत्वपूर्ण कार्यो में अवरोध होगा, गुप्त शत्रुओं से सावधानी रखें.

मिथुन- किसी की मुलाकात मधुर रिश्तों में बदल सकती है, धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बनेगा, संतान संबंधी शुभ समाचार प्राप्त होगा, भूमि भवन मकान आदि के कार्यो में रूचि रहेगी.

कर्क- सुख सुविधा के सामान पर खर्च होगा,आजीविका की समस्याओं का सरलता से समाधान होगा, कोर्ट कचहरी के कार्य सफल होंगे.

सिंह- धर्म कर्म में आस्था बढेगी, जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें, अधिनस्थों एवं रक्त संबंधियों का सहयोग मिलेगा, कार्य सिद्धि सरलता से प्राप्त होगी.

कन्या- विवाद से बचें, रूखेव्यवहार से मित्र नाराज हो सकते हैं, नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होने का योग है, आर्थिक समस्याओं का समाधान होगा.

तुला- भय की स्थिति में फैसला नहीं ले पायेंगे, व्यर्थ की बातों में समय व्यतीत होगा, श्रम साध्य कार्य बनेंगे, व्यापार व्यवसाय लाभप्रद रहेगा.

वृश्चिक- अटका धन वसूल होगा,संतान के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, आय से अधिक धन व्यय होगा, दैनिक कार्यो में परेशानी होगी.

धनु- जीवनसाथी के सहयोग से मुश्किलें टलेंगी, किसी को सहयोग देना पड़ेगा, प्रिय मुलाकात होगी, संतान आदि की समस्या का सरलता से समाधान होगा.

मकर- राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, कानूनी मामले वक्त पर सुलझेंगे, अचानक धन लाभ प्राप्त होगा, किये गये प्रयास सफल होंगे.

कुम्भ- धार्मिक कार्य पूजा पाठ लेखनादि के कार्यो में संतोष रहेगा, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी.

मीन- व्यापारिक साझेदारी से लाभ होगा, अनुभवी लोगों की सलाह उपयोगी रहेगी, शारीरिक शिथिलता रहेगी, वाद विवाद से बचने का प्रयास करें.

———————————————————

व्यापार भविष्य:

पौष शुक्ल षष्ठी को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से चांदी, सोना, प्लेटिनम, के भाव में तेजी होगी, गुड़ खांड़, चीनी के भाव में उतार चढाव की चाल रहेगी, व्यापारी बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 2212 है.

———————————————————

Next Post

अभ्युदय : मध्य प्रदेश के सुशासन मॉडल की नई रफ्तार

Fri Dec 26 , 2025
मध्य प्रदेश की विकास-यात्रा इन दिनों एक निर्णायक मोड़ से गुजर रही है. ग्वालियर की धरती से शुरू हुई ‘अभ्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट’ केवल एक आर्थिक आयोजन भर नहीं, बल्कि सुशासन और परिणाम केंद्रित प्रशासनिक सोच का प्रतीक बनकर उभरी है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर […]

You May Like