हाईकोर्ट के आदेश पर नीलेश बने तदर्थ सचिव

जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की अध्यक्षता वाली युगलपीठ द्वारा पारित एक आदेश के परिपालन में एमपी स्टेट बार काउंसिल के तदर्थ सचिव पद पर नीलेश जैन को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी प्रभारी अधीक्षक देवेंद्र पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि स्टेट बार चेयरमैन राधेलाल गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नई व्यवस्था दी है।

उल्लेखनीय है कि स्टेट बार की सचिव गीता शुक्ला के विरुद्ध आदेश पारित होने के बाद सचिव का पद रिक्त हो गया था। हाईकोर्ट ने नए सिरे से अपेक्षाकृत योग्य सचिव की नियुक्ति का निर्देश दिया था। जब तक ऐसा नहीं होता, तदर्थ सचिव के जरिए कामकाज संचालित करने पर बल दिया गया था।

Next Post

एक्टिवा की टक्कर से दो घायल

Wed Dec 24 , 2025
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत अयोध्यापुरम गेट के आगे एक्टिवा की टक्कर से दो युवक घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि विकास रजक 35 वर्ष निवासी बाई का बगीचा घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साथी प्रदीप राना एवं विकास रैकवार के साथ पिकनिक मनाने बरेला मंदिर गये थे, पिकनिक मनाने […]

You May Like

मनोरंजन