जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत अयोध्यापुरम गेट के आगे एक्टिवा की टक्कर से दो युवक घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि विकास रजक 35 वर्ष निवासी बाई का बगीचा घमापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि साथी प्रदीप राना एवं विकास रैकवार के साथ पिकनिक मनाने बरेला मंदिर गये थे, पिकनिक मनाने के बाद हम सभी घर जाने के लिये आटो से घर आ रहे थे.
अयोध्यापुरम गेट के आगे लघुशंका करने उतरे तभी पीछे से आ रही एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसटी 4775 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये प्रदीप राना एवं विकास रैकवार को टक्कर मार दिया जिससे दोनों जमीन पर गिर गये दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं।
