धुंध की मोटी चादर में लिपटी दिल्ली, हवा ‘बहुत खराब’, दृश्यता कम होने के कारण लोगों को करना पर परेशानियों का सामना

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी सोमवार सुबह ज़हरीली धुंध की मोटी चादर में लिपटी रही और कम दृश्यता होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। केंद्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी ) के डेटा के अनुसार सुबह 6.05 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 366 था, जो एक दिन पहले दर्ज किए गये 24 घंटे के औसत 377 से थोड़ा बेहतर था। सीपीसीबी के अनुसार एक्यूआई 101 और 200 के बीच मध्यम स्तर का होता है। इसके बाद 201 और 300 के बीच खराब और 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ होता है। वहीं, 400 से ऊपर का एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। विशेषज्ञों के मुताबिक बहुत खराब हवा में लंबे समय तक रहने से सांस की समस्या हो सकती है। यह उन लोगों के लिए खतरना है, जिन्हें पहले से कोई बीमारी नहीं है।

दिल्ली में रविवार को दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही थीं और पिछले 24 घंटों में हवा की गति 12 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई थी, जिससे हवा की गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ, हालांकि दृश्यता काफी कम रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, लगभग सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार दक्षिण-पूर्वी हवाओं के चलने के बावजूद पालम स्टेशन पर दृश्यता कम होती रही। रविवार रात 9.30 बजे दृश्यता 800 मीटर से घटकर सोमवार सुबह सात बजे तक 350 मीटर हो गयी, जिसके कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को उड़ानों के परिचालन में संभावित रुकावट की चेतावनी देते हुए यात्रा परामर्श जारी करना पड़ा। सफदरजंग स्टेशन पर भी हल्की धुंध देखी गई, जहां रात भर शांत हवाओं के कारण दृश्यता रविवार रात 1,000 मीटर से घटकर सोमवार सुबह 600 मीटर हो गयी।

Next Post

न्यूज़ीलैंड ने वेस्ट इंडीज को रौंदा, डब्ल्यूटीसी तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंचा

Mon Dec 22 , 2025
माउंट माउंगानुई, 22 दिसंबर (वार्ता) न्यूज़ीलैंड सोमवार को बे ओवल में तीसरे और आखिरी टेस्ट में वेस्ट इंडीज पर 323 रन की ज़बरदस्त जीत के बाद आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) स्टैंडिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गया। ब्लैक कैप्स ने आखिरी दिन के बीच में ही मैच खत्म कर […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।