इस्तांबुल, 21 दिसंबर (वार्ता) तुर्किए के पश्चिमी प्रांत कैनाक्कले में रविवार तड़के पुलिस की रूकने की चेतावनी को नजरअंदाज कर वाहन गलत दिशा में ले जाने के मामले में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। एनटीवी ब्रॉडकास्टर के अनुसार, यह दुर्घटना लैपसेकी जिले और कैनाक्कले शहर के केंद्र को जोड़ने वाले एक राजमार्ग पर हुई। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक ड्राइवर ने कथित तौर पर रुकने के पुलिस आदेश का पालन नहीं किया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने शख्स को रोकने के लिये उसका पीछा किया। वह गाड़ी एक जंक्शन पर गलत दिशा में चली गयी और सामने से आ रही एक कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर की ज़ोर से दोनों वाहन सड़क से नीचे गिर गये। घटनास्थल पर कई मेडिकल और अग्निशमन कर्मी भेजे गये। अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन टीमों ने मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिये घंटों काम किया। घटना की जांच जारी है।
Next Post
कंबोडिया-थाईलैंड संघर्ष में अब तक 19 कंबोडियाई नागरिकों की मौत
Sun Dec 21 , 2025
नोम पेन्ह, 21 दिसंबर (वार्ता) थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर से शुरू हुए सीमा संघर्ष में 15 दिनों में मरने वाले कंबोडियाई नागरिकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की राज्य उप-सचिव और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेता ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि […]

You May Like
-
12 months ago
इराक में भयंकर जल संकट, देश में पड़ा सूखा
-
8 months ago
दो मोटरसाइकिलो की सीधी भिड़ंत में एक युवक की मौत
-
4 months ago
रुपया पहली बार 94 प्रति डॉलर पर
