चावल, गेहूं मजबूत; चीनी, दालें नरम; खाद्य तेलों में घट-बढ़

नयी दिल्ली 21 दिसंबर (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल के औसत भाव बढ़ गये। ग्राहकी आने से गेहूं में भी तेजी रही। वहीं, चीनी और दालों में गिरावट रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।
घरेलू थोक जिंस बाजारों में सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 71 रुपये बढ़कर सप्ताहांत पर 3,827 रुपये प्रति क्विंटल रही। गेहूं 10 रुपये चढ़कर 2,858.33 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। आटा 3,305.69 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रहा।
बीते सप्ताह मूंगफली तेल 16 रुपये और सोया तेल 15 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। वहीं, वनस्पति 55 रुपये और सरसों तेल 49 रुपये मजबूत हुआ। सूरजमुखी तेल में 37 रुपये और पाम ऑयल में पांच रुपये प्रति क्विंटल की तेजी देखी गयी।
सप्ताह के दौरान तुअर दाल की औसत कीमत 59 रुपये और उड़द दाल की 58 रुपये प्रति क्विंटल उतर गयी। मसूर दाल 24 रुपये और मूंग दाल 19 रुपये सस्ती हुई। चना दाल 14 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी।
मीठे के बाजार में सप्ताह के दौरान गुड़ के औसत भाव छह रुपये प्रति क्विंटल गिर गये। चीनी भी 27 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हुई।

Next Post

उद्योगों के आंकड़ों, वैश्विक कारकों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Sun Dec 21 , 2025
मुंबई, 21 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर उद्योगों के आंकड़ों और वैश्विक कारकों पर रहेगी। आने वाले सप्ताह में सोमवार को आठ प्रमुख उद्योगों के उत्पादन के आंकड़े जारी किये जायेंगे जो बाजार को प्रभावित कर […]

You May Like