पहली बार सिंहस्थ के मद्देनजर विकास प्राधिकरण बनाएगा 13 सड़कें

उज्जैन: सिंहस्थ-2028 को देखते हुए उज्जैन विकास प्राधिकरण शहर में परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर सड़क निर्माण का काम शुरू करने जा रहा है. प्राधिकरण कुल 13 महत्वपूर्ण मार्गों का निर्माण करेगा. इनमें कुछ मार्ग टू-लेन, कई फोर-लेन और प्रमुख मार्ग 6-लेन बनाए जाएंगे. सभी सड़क परियोजनाओं के टेंडर पूरे हो चुके हैं और अब निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से आरंभ होगा.

यह कार्य योजना विशेष रूप से इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि 2028 में करोड़ों श्रद्धालु और पर्यटक उज्जैन पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले में सिंहस्थ तैयारियों की गति तेज हो गई है और यह सड़कें ट्रैफिक दबाव कम करने के साथ शहर की कनेक्टिविटी बेहद सुगम बनाएंगी.

सिक्स लेन सड़कों पर विवाद
इधर पिपली नाका से गढ़कालिका, भैरवगढ़ सिक्स लेन, कार्तिक मेला ग्राउंड, दत्त अखाड़ा, भूखी माता सिक्स लेन और गढ़कालिका मंदिर से श्मशान घाट तक सिक्स लेन सड़क को लेकर विरोध भी तेज हो गया है. क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इन तीनों मार्ग को सिक्स लेन से फोर लेन किए जाने की मांग उठाई है. अभी इस पर अंतिम निर्णय शेष है. उधर, विकास प्राधिकरण भी असमंजस में है कि सड़क चार लेन बनेगी या छह लेन, जबकि इस मार्ग को सिक्स लेन बनाने की पूर्व में भोपाल से सहमति मिल चुकी है.

प्रभावित मकान-दुकान वालों को नोटिस
सड़क चौड़ीकरण के तहत कई मार्गों पर मकान-दुकान प्रभावित होंगे. प्राधिकरण ने प्रभावित रहवासियों, व्यापारियों और संस्थानों को नोटिस जारी कर दिया है. प्रशासन का दावा है कि मुआवजा और पुनर्वास नीति के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

जानिए कौन-कौन सी 13 सड़कें बनेंगी
जुना सोमवारीया से पिपली नाका, अंकपात चौराहा 1.78 किमी/ 4 लेन/ लागत 23.99 करोड़, कार्तिक मेला ग्राउंड से नईखेड़ी मार्ग सिंहस्थ बायपास तक 2.67 किमी/ 4 लेन/ लागत 36.59 करोड़, महाराजा वाड़ा से हरसिद्धि मंदिर, शिप्रा तट 0.64 किमी/ 4 लेन/ लागत 24.46 करोड़, कर्कराज पार्किंग से भूखी माता मार्ग
एमआर -22-2.09 किमी/ 4 लेन/ लागत 11.94 करोड़, भरथरी गुफा से ऋण मुक्तेश्वर तक- 0.8 किमी/ 2 लेन/ लागत 7.79 करोड़, गढ़कालिका मंदिर से वीर सावरकर मार्ग, पीरमत्स्येंद्रनाथ समाधि- 0.4 किमी/ 2 लेन/ लागत 3.04 करोड़, प्रशांति धाम से शनि मंदिर एम आर-27- 1.2 किमी/ 2 लेन/ लागत 9.04 करोड़, शिप्रा नदी पश्चिम प्रस्तावित एमआर -22- 11.12 किमी/ 6 लेन/ लागत 193.33 करोड़, शनि मंदिर से जीवनखेड़ी मार्ग एमआर- 2.35 किमी/ 6 लेन/ लागत 58.27 करोड़, पीपलियाना से गढ़कालिका- श्मशान घाट- 1.91 किमी/ 6 लेन/ लागत 83.59 करोड़, भैरवगढ़ जेल चौराहा से पिपली नाका- 2.00 किमी/ 6 लेन/ लागत 89.17 करोड़, कालीदास मेला ग्राउंड क्षेत्र व उजड़खेड़ा हनुमान कनेक्टिविटी- 1.9 किमी/ 6 लेन + 2.6 किमी/ 4 लेन/ लागत 64.89 करोड़. खाक चौक- वीर सावरकर- गढ़कालिका- भर्तृहरि गुफा- 2.42 किमी/ 4 लेन/ लागत 24.97 करोड़ प्रमुख है.

सिक्स लाइन में टूटेंगे लगभग 300 मकान दुकान
क्षेत्रीय रहवासियों से लेकर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा भी इसलिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से गुहार लगा रहे हैं कि जो सिक्स लेन का निर्माण विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाना प्रस्तावित है. वह यदि फोरलेन में तब्दील नहीं किया गया तो 300 से अधिक मकान दुकान प्रभावित होंगे. रहवासियों ने ब-मुश्किल अपने आशियाने बनाए हैं और उन्हें तोड़ा जाएगा तो काफी नुकसान होगा ऐसे में मांग की जा रही है कि सिक्स लेन को फोर लाइन कर दिया जाए

Next Post

स्पेनिश टेनिस स्टार अल्काराज ने कोच फेरेरो से नाता तोड़ा

Fri Dec 19 , 2025
मैड्रिड, (वार्ता) दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने अपने कोच जुआन कार्लोस फेरेरो के साथ चली आ रही सात साल की साझेदारी को समाप्त कर दिया है। नये साल की शुरुआत से सैमुअल लोपेज, अल्काराज के नये कोच होंगे। 22 साल के स्पेनिश खिलाड़ी ने फेरेरो के […]

You May Like