युवक से धारदार तलवार बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर: हातोद पुलिस ने देर रात एक युवक को अवैध हथियार के साथ पकड़ा है. आरोपी के कब्जे से 32 इंच लंबी लोहे की धारदार तलवार जब्त की गई है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है.उपनिरीक्षक संजय यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फेड्स ऑटो गैराज, सोनी पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में तलवार लिए घूम रहा है.

मौके पर दबिश देने पर पुलिस ने मुकेश पिता बद्रीलाल, निवासी भील मोहल्ला हातोद को पकड़. उसके पास से 32 इंच लंबी और 1.5 इंच चौड़ी लोहे की धारदार तलवार बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 700 रुपए बताई गई है. पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

Next Post

केश किंग अब बना केश किंग गोल्ड, लोगो भी बदला

Thu Nov 13 , 2025
कोलकाता, 13 नवंबर (वार्ता) एफएमसीजी कंपनी ईमामी ने अपने आयुर्वेदिक हेयरकेयर ब्रांड केश किंग को केश किंग गोल्ड के नाम से नये लोगो के साथ पेश करने की घोषणा की है। कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इस रीब्रांडिंग से ब्रांड की पहचान, प्रस्तुति और पैकेजिंग […]

You May Like