IPL 2026 के ऑक्शन से पहले आया बड़ा अपडेट

बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जनवरी के पहले हफ्ते में होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम की घोषणा होगी।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अब 60 दिनों से भी कम का समय बाकी है। ऐसे में सभी टीमें वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। जल्द ही सभी टीमें अपनी दल की घोषणा करेगी। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में की जा सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा के दौरान ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम घोषित की जाएगी।

न्यूज़ एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भारत की पांच मैचों की T20I सीरीज और T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा उसी तारीख को करेगी, जो शायद जनवरी 2026 के पहले हफ़्ते में होगी। न्यूज़ीलैंड सीरीज और T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम एक ही होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि जो टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी जाएगी, वहीं टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुनी जाएगी।

Next Post

IPL 2026 मेगा ऑक्शन का बड़ा खेला! 10 टीमों की रिटेन-रिलीज लिस्ट आउट

Tue Dec 16 , 2025
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की पूरी तैयारी कर ली है। 24 घंटे से कम समय में नीलामी शुरू होगी। जानें सभी 10 टीमों की रिलीज और रिटेन लिस्ट कैसी है। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है, ऐसे […]

You May Like