गड़बड़झाला: जीएसटी चोरी, बिना लेखा-जोखा मिला माल

जबलपुर: सीजीएसटी ने शहर की मेसर्स साईं नाथ सेल्स एवं मेसर्स गणेश फ्रेग्रेन्सेस फर्मोंं में छापेमारी की। इस दौरान माल से लेकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की। इस दौरान बड़ी मात्रा में बिना लेखा-जोखा माल पाया गया, जो जीएसटी कानून के प्रावधानों के अनुरूप संधारित नहीं किया गया था। प्रारंभिक जांच में कर अपवंचना की आशंका पाई गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोकेश कुमार लिल्हारे, आयुक्त, केन्द्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी), जबलपुर के मार्गदर्शन में सीजीएसटी आयुक्तालय, जबलपुर द्वारा कर अपवंचना की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जबलपुर शहर के दो प्रमुख व्यापारियों मेसर्स साईं नाथ सेल्स एवं मेसर्स गणेश फ्रेग्रेन्सेस के परिसरों पर विभागीय कार्रवाई की गई।

उक्त कार्रवाई के दौरान संबंधित व्यापारियों के कुल चार व्यावसायिक परिसरों में एक साथ तलाशी की गई। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में बिना लेखा-जोखा माल पाया गया, जो जीएसटी कानून के प्रावधानों के अनुरूप संधारित नहीं किया गया था। प्रारंभिक जांच में कर अपवंचना की आशंका पाई गई है।

विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर उपलब्ध अभिलेखों, स्टॉक एवं अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। बरामद माल का मूल्यांकन कर वास्तविक कर देयता का निर्धारण किया जाएगा जांच पूर्ण होने के उपरांत केन्द्रीय जीएसटी अधिनियम, 2017 के अंतर्गत नियमानुसार कर, ब्याज एवं दंड की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर कार्रवाई करो: एस पी

Tue Dec 16 , 2025
जबलपुर: यातायात को सुचारू एवं सुरक्षित ढंग से करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा सोमवार को मालवीय चौक में यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चौराहे एवं आसपास के क्षेत्र में यातायात अवरोध उत्पन्न करने वाले कारणों पर तत्काल नियंत्रण किया जाए। विशेष रूप से […]

You May Like