बरद्वाहा खुर्द में विधायक ललिता यादव ने लगाई जनचौपाल

छतरपुर। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पिड़पा पंचायत के बरद्वाहा खुर्द गांव में विधायक ललिता यादव ने जनचौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों को बड़ी विकास सौगात दी। इस अवसर पर विधायक द्वारा एक करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया गया।

जनचौपाल कार्यक्रम के दौरान विधायक ललिता यादव ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सड़क, पेयजल, बिजली और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

कार्यक्रम में सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक भवन सहित अन्य विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया, जिससे बरद्वाहा खुर्द सहित पिड़पा पंचायत के ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ हर गांव और हर व्यक्ति तक पहुंचे।

जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Next Post

बिजली आपूर्ति से संबंधित विषयों पर अनुशंसाएं देगा मंत्री समूह

Mon Dec 15 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने विद्युत आपूर्ति एवं इससे जुड़े विषयों पर अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करने के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। गठित मंत्री समूह में उप मुख्यमंत्री एवं वाणिज्यिक कर, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री जगदीश देवड़ा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एंदल सिंह […]

You May Like