महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगा महिला मोर्चा : अश्वनी पराँजपे

जबलपुर। संस्कारधानी आशीर्वाद की भूमि है जिसने यहां पूरी कर्तव्य निष्ठा से कार्य किया है उसे संस्कारधानी में जरूर आशीर्वाद दिया है बहन को प्राप्त आशीर्वाद में सभी बहनों के सहयोग के साथ सभी भाइयों का भी पूर्ण सहयोग रहा है, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जबलपुर की बेटी को सम्मान देकर जबलपुर की कार्यकर्ताओ का मान बढ़ाया है इसके लिए मैं केंद्रीय और प्रदेश के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करती हूं यह बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने स्वागत रैली के समापन अवसर पर भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

श्रीमती अश्विनी परांजपे के पदभार ग्रहण करने के पश्चात प्रथम नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिसनहारी की मडिया में भव्य स्वागत कर उनकी अगवानी की इसके पश्चात् स्वागत रैली त्रिपुरी चौक से पंडा की मडिया, शाहीनाका, संजीवनी नगर से कछपुरा ब्रिज होते हुए यादव कॉलोनी से रानीताल चौक से भाजपा कार्यालय पहुंची, कार्यालय में श्रीमती पराँजपे के स्वागत हेतु अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, नीरज सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज, प्रभात साहू, जीएस ठाकुर, संदीप जैन, रजनीश यादव, सुषमा जैन प्रीति बाजपेई, रत्ना श्रीवास्तव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपा राव की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओ और महिला मोर्चा की बहिनों ने अभूतपूर्व अभिनंदन किया।

Next Post

तीन दिन से दहशत का पर्याय बना था सात फीट लंबा अजगर

Mon Dec 15 , 2025
जबलपुर: पाटन बाईपास के पीछे एक वेयर हाउस में पिछले तीन दिन से धान की बोरियों के बीच एक सात फीट लंबा अजगर प्रजाति का सांप वहां कार्यरत श्रमिकों के लिए दहशत का पर्याय बना हुआ था। रविवार दोपहर तीन बजे जब सर्प बोरियों के ऊपर बैठा था। तभी स्थानीय […]

You May Like