रेलवे ने ट्रेनों में सफाई व्यवस्था के लिए उठाया कदम, ग्वालियर से संचालित ट्रेनों को होगा लाभ

ग्वालियर: रेलवे ने ट्रेनों की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अभी तक ट्रेनों की सफाई के लिए आउट-कम बेस की शर्त पर काम होता था, जिससे अक्सर गुणवत्ता से समझौता होता था लेकिन अब नई व्यवस्था के तहत सफाई के लिए मैनपॉवर बढ़ा दी गई है, जिससे ट्रेनों की सफाई अब मनमर्जी से नहीं, बल्कि बेहतर गुणवत्ता के साथ हो सकेगी। इस बदलाव का सीधा असर ग्वालियर से संचालित होने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा, जिनकी संख्या करीब 10 है। पिट लाइन में ट्रेन में सफाई के लिए अधिक कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं, जिससे कोई भी ट्रेन मैकेनाइज्ड मशीनों से साफ होकर पिट लाइन से बाहर आएगी तो उसकी सफाई की क्वालिटी में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।
हर दिन आती है 10-15 शिकायतें
रेलवे को यात्रियों द्वारा हर दिन काफी शिकायतें मिलती हैं, लेकिन ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेन के चलते समय सबसे ज्यादा शिकायतें गंदगी को लेकर आती हैं। आंकड़ों के अनुसार, हर दिन औसतन दस से पंद्रह शिकायतें केवल गंदगी और कॉकरोच से जुड़ी होती हैं।

Next Post

अवैध विस्फोटक जप्त होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon Dec 15 , 2025
भैंसदेही: पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।भैंसदेही पुलिस ने आरोपी के खेत में बने गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जप्त की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा कल सूचना दी गई कि राजेन्द्र डढोरे द्वारा बगदरा रोड स्थित अपने […]

You May Like