अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

सिंगरौली: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बैढ़न के तिलाई मोड़ के पास पचोर मार्ग पर रविवार रात करीब 10:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात बड़े वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रौढ़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय राम बाबू शर्मा के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राम बाबू शर्मा बाइक से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात बड़े वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि राम बाबू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी टीआई अशोक सिंह परिहार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल क्षेत्र को सुरक्षित कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की।

इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपी वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Next Post

सांची में ठंड से बेहाल लोग,अलाव व्यवस्था नदारद

Mon Dec 15 , 2025
सांची: विश्व ऐतिहासिक स्थल के रूप में विख्यात सांची में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. ठंड का प्रकोप इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों, बस स्टैंड व खुले स्थानों पर ठिठुरते हुए नजर आ रहे हैं. खासकर खुले आसमान के नीचे जीवन […]

You May Like