तिरुवनंतपुरम में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत, केरल की राजनीति में नया मोड़: पीएम मोदी 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिले जनादेश को केरल की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक और निर्णायक क्षण बताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर तिरुवनंतपुरम की जनता और पूरे केरल के मतदाताओं का आभार जताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-एनडीए को मिला समर्थन केरल की राजनीति में वॉटरशेड मोमेंट है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अब यह सुनिश्चित कर चुके हैं कि केरल की विकासात्मक आकांक्षाओं को केवल भाजपा ही पूरा कर सकती है। भाजपा इस जीवंत शहर के विकास के लिए कार्य करेगी और नागरिकों के लिए ईज़ ऑफ लिविंग को और बेहतर बनाएगी।

पीएम मोदी ने इस शानदार परिणाम के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह दिन केरल में पीढ़ियों से जमीनी स्तर पर संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के कार्य और समर्पण को याद करने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं और पार्टी को उन पर गर्व है।

प्रधानमंत्री ने केरल भर में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले सभी मतदाताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केरल की जनता अब यूडीएफ और एलडीएफ से त्रस्त हो चुकी है और उन्हें एनडीए ही एकमात्र ऐसा विकल्प नजर आ रहा है, जो सुशासन और विकास को सुनिश्चित कर सकता है।

Next Post

सागर के आसपास 20 किलोमीटर क्षेत्र में वाईपास रोड़ बनाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू

Sat Dec 13 , 2025
सागर। सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में कार्य कर रही है। सरकार द्वारा किसी भी क्षेत्र में कोई कमी नहीं छोड़ी गई है। […]

You May Like

मनोरंजन