लोकतंत्र के मंदिर संसद में धुम्रपान करना संविधान का अपमान है: भाजपा

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र के मंदिर संसद में धूम्रपान करना संविधान और कानून का अपमान है। यह आरोप भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लगाया। श्री पूनावाला ने आज संसद में टीएमसी के सांसद द्वारा ई सिगरेट लाने और उसके उपयोग पर टिप्पणी करते हुये कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में एक दुर्भाग्यपूर्ण एक घटना को घटते हुये देखा गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सासंद अनुराग ठाकुर ने सदन को और अध्यक्ष को अवगत कराया है। श्री पूनावाला ने कहा कि पूरे देश में ई-सिगरेट 2019 से पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं। कानून के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करना भी प्रतिबंधित है। लेकिन, संसद यानी लोकतंत्र के मंदिर में ई-सिगरेट लाना और पीना कानून के खिलाफ है। लेकिन, इन सभी का उल्लंघन टीएमसी के सांसद ने किया है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अध्यक्ष ने भी कहा कि ये पूर्ण तरीके से गलत है, इसकी जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसपर कार्यवाही की जाएगी।

श्री पूनावाला ने कहा कि इसी शीतकालीन सत्र में हमने देखा कि एक सांसद द्वारा संसद में कुत्ते को लेकर आना और ऊपर से यह कहना कि यह तो नहीं पर जो अंदर बैठे है वो काटते हैं। इसका मतलब संसद के अधिकारी, सुरक्षाकर्मी, सांसद समेत सभी लोगों पर एक तरह का बड़ा आक्षेप है। श्री पूनावाला ने अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेशी दौरे पर सवाल उठाते हुये एलओपी (नेता विपक्ष) की नयी परिभाषा ‘नेता पलायन’ करने वाला बताया। श्री पूनावाला ने कहा कि शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों और खासकर विपक्ष के मित्रों से एक विनम्र आह्वान किया था कि लोकतंत्र के मंदिर संसद में ड्रामा को नहीं, डिलीवरी को तरजीह दी जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने बाधा नहीं संवाद और नारे को नहीं, नीति और नीयत को तरजीह देने की बात कही थी। लेकिन विपक्षी दलों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। इसीलिए शीतकालीन सत्र 2025 को अगर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से किसी एक चीज के लिए लगातार याद रखा जाएगा, तो उसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। श्री पूनावाला ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौर को लेकर सवाल उठाते उनके बयानबाजी पर निशाना साधते हुये कहा कि उनके तीन सांकेतिक राजनीतिक बंदर हैं, सच मत बोलो, सच मत देखो और सच मत सुनो।

Next Post

इंडिगो ने हवाई अड्डे पर लंबे समय तक फंसे रहे यात्रियों के लिए की मुआवजे की घोषणा

Thu Dec 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने 03, 04 और 05 दिसंबर को लंबे समय तक हवाई अड्डों पर फंसे रहे यात्रियों के लिए मुआवजा और ट्रैवल वाउचर की घोषणा की है एयरलाइंस ने गुरुवार को जारी बयान में इस घटना पर खेद व्यक्त किया है। […]

You May Like

Play sound