जिला नियंत्रण कक्ष के संचालन में लापरवाही पर 25 हजार जुर्माना

रीवा। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला नियंत्रण कक्ष डीसीसी के संचालन में लापरवाही बरतने तथा नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण एवं वेतन का भुगतान न करने पर 25 हजार का जुर्माना लगाया है. कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष को संचालित करने वाले नोवेशन इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि अभिषेक सोनी पर 25 हजार जुर्माना लगाया है. जुर्माने की राशि तीन दिन की समय सीमा में जिला ई गवर्नेंस सोसायटी के खाते में जमा करने के आदेश दिए गए हैं. जारी आदेश के अनुसार श्री सोनी को काल सेंटर तथा कंट्रोल रूम के संचालन के लिए कई निर्देश दिए गए. कंट्रोल रूम में कमियाँ पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया जिसका संतोषजनक उत्तर न देने पर जुर्माने की कार्यवाही की गई.

Next Post

जल जीवन मिशन का कार्य निर्धारित लक्ष्य वर्ष 2028 के पहले मार्च-2027 में होगा पूर्ण : सीएम डॉ. यादव

Wed Dec 10 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि जल स्रोतों में सीवरेज का दूषित जल किसी भी स्थिति में नहीं मिले और इसके लिए प्रभावी कार्ययोजना […]

You May Like

Play sound