
इंदौर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। नतीजन प्रदेश के कई शहर ठंड से ठिठुर रहे हैं। प्रदेश में 5 डिग्री के आसपास कई शहर पहुंच चुके है। इंदौर में भी ठंड का रिकॉर्ड तोड 5.7 डिग्री न्यूनतम पारा दर्ज हुआ है। इंदौर में 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है ।
प्रदेश में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड से हल बेहाल होना शुरू हो गया है। दिन में तापमान सामान्य से भले ही 2 से 5 डिग्री कम रह रहा है, लेकिन रात का तापमान सामान्य से 8 डिग्री तक गिर गया है। प्रदेश के कई शहरों में 5 से 7.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
प्रदेश में सबसे न्यूनतम पारा पचमढ़ी 5.2 डिग्री रहा है। पचमढ़ी में पथरीला इलाका है। प्रदेश के उमरिया में 5.6 और इंदौर में रात का 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। यह दोनों शहर मैदानी इलाके है। इसके अलावा भोपाल, रीवा, राजगढ़,नौगांव,सहित 10 से ज्यादा शहरों में रात का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री दर्ज हुआ है, जो सामान्य से 5 से 8 डिग्री कम है।
इसी तरह दिन का सबसे कम तापमान मलाजखंड में 23.8 और अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 31.8 दर्ज किया गया है।
इंदौर में पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। दिसंबर 2014 में इंदौर में 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। इसके बाद आज रात को दिसंबर महीने में पारा न्यूनतम 5.7 डिग्री दर्ज हुआ है। यह मौसम के अनुसार कम ज्यादा होता रहेगा, लेकिन ठंड अभी पढ़ती रहेगी ।
अभी ठंड पड़ेगी : शुक्ला
मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला के अनुसार पश्चिमी विक्षोम के कारण अभी ठंड पड़ेगी। दिन का तापमान भी ज्यादा नहीं गिरेगा, जब तक मावठा या कोहरा नहीं पड़ता है। इंदौर या मालवा एवं कई शहरों में रात में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड पड़ती रहेगी। दिन में अभी मौसम सामान्य ही रहेगा, जब तक की जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, ओले या बर्फ नही गिरती है। रात में तापमान थोड़ा कम ज्यादा होगा।
