
पानसेमल। विधायक कार्यालय पर सोमवार को 30 कार्यकर्ता BJP में शामिल हुए हैं।कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के चाटली मंडल स्थित ग्राम पिपलधार ग्रामीण विधायक श्याम बर्डे के कार्यालय पर पहुंचे जहां विद्यायक ने ग्रामीणों से समस्याओं को लेकर चर्चा की ओर दुपट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए कहा लगातार कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने से संगठन को मजबूती के साथ नई ऊर्जा मिल रही हे।भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा,संगठन की मजबूत कार्यप्रणाली तथा PM नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के CM डॉ. मोहन यादव की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाजपा परिवार में सहभागिता दर्ज की। सभी नए साथियों का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत है।निश्चय ही नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन और सशक्त होगा तथा गांव,क्षेत्र और समाज के विकास के प्रयासों को नई दिशा एवं गति मिलेगी।भाजपा का यह विस्तार केवल संख्या वृद्धि नहीं, बल्कि सेवा,समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का प्रतीक है।BJP की कार्यशैली से प्रभावित होकर कार्यकर्ता पार्टी में जुड़ रहे है ।
