चंबल अंचल में सर्दी का कहर तेज, कोल्ड वेव अलर्ट जारी, ग्वालियर में शीतल हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

ग्वालियर। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने ग्वालियर चंबल अंचल में ठंड का असर तेज कर दिया है। संभाग के कई हिस्सों में रात के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज होने के बाद मौसम विभाग ने कोल्ड वेव और कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में दिन और रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चल रहा है।

ग्वालियर में आज सुबह करीब 12 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज उत्तरी हवाओं के साथ दिन की शुरुआत हुई, जिससे शहर में ठिठुरन और बढ़ गई। दोपहर में धूप निकली लेकिन तेज हवा और नमी ने दिनभर ठंडक बनाए रखी। मौसम विभाग ने आने वाले 48 से 72 घंटों तक अंचल में कड़ाके की ठंड बने रहने की संभावना जताई है।

*प्रशासन ने की अपील*

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों को सुबह-शाम विशेष सतर्कता बरतने, गर्म कपड़े पहनने तथा ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। बुजुर्गों, छोटे बच्चों और अस्थमा व हृदय रोगियों को अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

Next Post

शिवपुरी में किसानों का प्रदर्शन, सड़क को किया जाम

Mon Dec 8 , 2025
शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र के मुंहासा गांव के पास किसानों ने खनियाधाना-ईसागढ़ रोड पर चक्काजाम कर दिया। तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज किसानों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन बाधित रहा। किसानों के अनुसार, बिजली न मिलने से […]

You May Like