युवक कांग्रेस की सभी विधानसभा इकाईयां भंग, और बदलाव होंगे

ग्वालियर। मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह यादव लोकसभा चुनावों होने के बाद अब पूरे रोल में आ गये है । उन्होंने मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस को धारदार और सक्रिय बनाने के लिये नये सिरे से गठन का निर्णय लिया है और इसी क्रम में प्रदेश की सभी विधानसभा इकाईयां तत्काल प्रभाव से भंग कर दी है।

मितेन्द्र दर्शन सिंह के अनुसार सभी विधानसभा स्तर पर अध्यक्ष व पदाधिकारी हटा दिये गये हैं। इसके लिये मितेन्द्र दर्शन सिंह ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मध्यप्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा अन्य आलाकमान से विधिवत स्वीकृति लेकर यह कदम उठाया है।

*नये सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देंगेः मितेन्द्र*

वहीं प्रदेश युवा इंकाध्यक्ष मितेन्द्र दर्शन सिंह ने इस प्रतिनिधि से चर्चा में कहा कि युवक कांग्रेस एक महत्वपूर्ण संगठन है और इसके सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में लोकसभा चुनावों के दौरान बेहतर काम किया है।हम अब उन नये चेहरों को सामने लायेंगे जो युवक कांग्रेस के लिये महत्वपूर्ण और समर्पण भाव से काम कर रहे हैं।

मितेन्द्र दर्शन सिंह ने कहा कि वह पूरे प्रदेश का संगठनात्मक दौरा भी जल्द ही शुरू कर रहे हैं और सभी जिलों व विधानसभा में नये अध्यक्ष , पदाधिकारी व कार्यकारिणी का गठन कर युवक कांग्रेस को पहले जैसी प्रभावशाली भूमिका में लाया जायेगा। उन्होंने बताया कि उन्हें इसके लिये युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष , कांग्रेस अध्यक्ष व कांग्रेस सुप्रीमों का भी आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस अब कांग्रेस का शक्तिशाली संगठन बनकर उभरेगा।

Next Post

निर्माणाधीन मकान की तरी करते युवक की करंट से मौत

Thu Jun 6 , 2024
उज्जैन। पंड्या खेड़ी निवासी युवक सुबह अपने निर्माणाधीन मकान की तरी कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया और नीचे गिर कर उसकी मौत हो गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यहां से परिजन सीधे शव को घर ले […]

You May Like