राशिफल-पंचांग : 05 जुलाई 2024

पंचांग 05 जुलाई 2024:-
रा.मि. 14 संवत् 2081 आषाढ़ कृष्ण अमावस्या भृगुवासरे रात 3/44, आद्र्रा नक्षत्रे रातअंत 4/19, वृद्धि योगे प्रात: 6/7 तदुपरि धु्रव योगे रातअंत 4/44, चतुष्पाद करणे सू.उ. 5/14 सू.अ. 6/46, चन्द्रचार मिथुन, पर्व- स्नानदान श्राद्ध अमावस्या, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

—————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार- 05 जुलाई 2024
उनका आगामी वर्ष–
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों व भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. सुखद यात्रा का योग है. वर्ष के मध्य में वाहन का सुख प्राप्त होगा. ख्याति एवं राजकीय सम्मान की प्राप्ति होगी. वर्ष के अन्त में शिक्षा में व्यवधान आयेगा. आर्थिक कमी केकारण योजनायें वाधित होंगी. मित्र के कारण हुये विवाद से भागदौड़ रहेगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को मित्रों व भाईयों से राजनैतिक लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को आर्थिक एवं मानसिक परेशानी से राहत मिलेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को ख्याति प्राप्त होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को विशेष सतर्कता बांछनीय. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को वाहनादि का सुख मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आर्थिक समस्या कासमाधान होगा. तुला और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को सावधानी रखनी चाहिये.

—————————————————-

आज का भविष्य: शुक्रवार 05 जुलाई 2024
आज जन्म लिये बालक का फल:
आज जन्म लिया बालक महत्वाकांक्षी, दार्शनिक, विनम्र भाव का होगा, कला साहित्य लेखन एवं मनोरंजन में रूचि रहेगी, जन्म स्थान से दूर भाग्योदय होगा. यात्रा इनके लिये सदैव लाभकारी रहेगी. इनके मित्रों की संख्या सीमित होगी. सम्पादन के कार्य में सफलता मिलेगी.

—————————————————-

मेष- श्रेष्ठजनों की सहायता से भाग्योदय का अवसर मिलेगा, महत्वपूर्ण कार्यो में यश प्राप्त होगा, सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, कार्य योजना पूर्ण होगी.

वृषभ- शुभ समाचार मिलने का योग है, रूका पैसा मिलने से प्रसन्नता होगी, नौकरी संबंधी प्रयासों के लिये दिन अनुकूल एवं शुभ रहेगा, मित्रता उपयोगी रहेगी.

मिथुन- गलतियां सुधारकर आगे बढ़े, सफलता की राह आसान बनेगी, धार्मिक कार्यो की पूर्ति होगी, सुख सम्मान एवं वैभव की वस्तुओं की प्राप्ति होगी, योजनाओं का विस्तार होगा.

कर्क- नए संपर्को का लाभ मिलेगा, धार्मिक यात्रा का योग है, स्त्री संतान के प्रति चिन्ता रहेगी, पारिवारिक सुख में कमी आयेगी.

सिंह- कानूनी मसले सुलझेंगे, लेनदेन के मामले में अवरोध आ सकता है, कामकाज के प्रति अरूचि रहेगी, आलस्य को त्यागें, व्यवसायिक समस्या का समाधान होगा.

कन्या- मामूली बात पर कहा सुनी हो सकती है, अधिक भरोसे में कार्य करना अच्छा नहीं है, व्यवसाय के स्वरूप में परिवर्तन होगा, शत्रुओं के कारण दौड़धूप बढ़ेगी.

तुला- नए काम की रूपरेखा बनेगी, अधिकारियों का सहयोग न मिलने से परेशानी होगी, बौद्धिक क्षमता अस्थिरता दूर होगी, मित्रों से बैचारिक मतभेद होगा.

वृश्चिक- हौसले के बल पर कठिन कार्यो में सफलता मिलेगी, सुख समृद्धि में अभिवृद्धि होगी, मित्रों सेसहयोग प्राप्त रहेगा, वाहन चलाते समय सावधानी बांछनीय.

धनु- जो लोग आपसे नाराज चल रहे हैं, उनका अच्छा सहयोग मिलेगा, श्रम एवं प्रयास करते समय सावधानी रखें, लाभ प्राप्त होगा, अनायास विवाद की स्थिति से बचने की कोशिश करें.

मकर- मानसिक तनाव व आलस्य से छुटकारा मिलेगा, दूसरों के मामले में दखल न दें, आर्थिक समस्याओं का सरलतासे समाधान होगा, पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी.

कुम्भ- भावनात्मक संबंधों में चल रहे गतिरोध से निराशा होगी, दैनिक कार्यो में नियमितता आयेगी, स्वास्थ्य सुखद एवं उत्साहवर्धक रहेगा.

मीन- आपको नई जिम्मेदारी संभालना पडेगी, आपसी सहयोग में कमी होगी, व्यवसाय में अधिक प्रयास करने से सफलता मिलेगी, मित्रों कुटुम्बियों से विवाद होगा.

—————————————————-

व्यापार भविष्य:

आषाढ़ कृष्ण अमावस्या को आद्र्रा नक्षत्र के प्रभाव से कपास, सूत, में मंदी के बाद तेजी का रूख बना रहेगा. तिल, तेल, अरंडी, लोहा, तांबा, पीतल, सरसों, के भाव में स्थिति सामान्य रहेगी. भाग्यांक 3987 है.

—————————————————-

Next Post

राज्य सरकार द्वारा ऋण निर्धारित सीमा में लिया जा रहा है - देवड़ा

Fri Jul 5 , 2024
भोपाल, (वार्ता) मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिया जा रहा ऋण निर्धारित सीमाओं में है और इसका पुनर्भुगतान समय पर किया जा रहा है। श्री देवड़ा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बुधवार को पेश किए बजट पर एक दिन बाद देर […]

You May Like