मोदी के नेतृत्व में देश को सशक्त बनाने के लिए जनता चुनाव लड़ रही: शर्मा

ग्वालियर, 1 अप्रैल मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि यह चुनाव मात्र लोकसभा चुनाव जीतने का नही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को सशक्त बनाने का है। देश की जनता भाजपा के पक्ष में चुनाव लड़ रही है। जो काम हमें संगठन सौपा है उसे ठीक तरीके करने की आवश्यकता है।

श्री शर्मा ने यह बात यहां आयोजित चुनाव प्रबंधन टोली की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम हर बूथ पर पिछले चुनाव में मिले मतों से 370 मत अधिक बढ़ाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर 370 नए मतदाता को सूचीबद्ध करना है। प्रधानमंत्री श्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत वरिष्ठ नेतृत्व की इच्छा है कि इस लोकतंत्र के महापर्व पर प्रत्येक मतदान केंद्र पर हमें अधिक से अधिक बढ़त मिले।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं की ताकत के बल पर हम इस चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीतेंगे। हम अत्यधिक आत्मविश्वास में न रहते हुए प्रत्येक बूथ पर माइक्रो मैनेजमेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह ऐतिहासिक मतों से विजयी हो हम सभी का यही प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव हमने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बल पर जीता था। 2024 का लोकसभा चुनाव हम संगठन की ताकत और विचारों से जीतेंगे। देश में 60 वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने देश के विकास और गरीबों के कल्याण व उनके जीवन में बदलाव के लिए कोई कार्य नहीं किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र पर कार्य करते हुए हर क्षेत्र में अभूतर्पूव कार्य किया है। उन्होंने कहा यह समय भारत का है और प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में और ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में भी कार्यकर्ता संगठन द्वारा दिए गए कार्य में लगे हुए हैं। बैठक को संभागीय प्रभारी विजय दुबे, संसदीय क्षेत्र के संयोजक नरेंद्र बिरथरे, जिला अध्यक्ष अभय चैधरी ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नारायण सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री माया सिंह, वीरेंद्र जैन, जयसिंह कुशवाह, अरूण चतुर्वेदी, प्रहलाद भारती, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित चुनाव प्रबंधन टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

Next Post

महिला की धारदार हथियार से हत्या

Mon Apr 1 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email भिंड, 1 अप्रैल मध्यप्रदेश के भिंड जिले के असवार थाना क्षेत्र के बघावली गांव के खेत में एक 45 वर्षीय महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी है। पुलिस सूत्रों ने आज […]

You May Like