दो बाइकों की भिड़ंत में किशोर की मौत,दो युवक घायल

सीधी: जिले के अमिलिया थानांतर्गत सिहावल पुलिस चौकी के गेरूआ गांव में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में 17 वर्षीय किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य युवक घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह घटना बुधवार को दोपहर करीब 4 बजे हुई। जानकारी के अनुसार केसौली निवासी अनिल साकेत 17 वर्ष अपनी स्पलेंडर बाइक क्रमांक एमपी जेडजी 3278 से बघोर की ओर जा रहा था।ग्राम दुब्बार के समीप अचानक मवेशियों के सड़क पार करने से अनिल ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और बाइक से नियंत्रण खो दिया।

इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक क्रमांक एमपी 53 जेडबी 1884 से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल साकेत की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दूसरी बाइक पर सवार गेरूआ निवासी ईमरान आलम 24 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि ईमरान प्रयागराज से अपनी पत्नी को बुलाकर घर वापस जा रहा था।हादसे की सूचना मिलने पर सिहावल चौकी प्रभारी अजीत पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल घायलों को सिहावल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार कर दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

Next Post

हार्दिक पांड्या की टी20 टीम में वापसी; फिटनेस के आधार पर शुभमन गिल चुने गए

Thu Dec 4 , 2025
रायपुर, (वार्ता) शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारत के उप-कप्तान के रूप में वापस आ गए हैं, हालांकि सीरीज में उनका हिस्सा लेना बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है। दूसरी बड़ी हेडलाइन हार्दिक पांड्या की वापसी और नीतीश रेड्डी और […]

You May Like