कृषि विवि में यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर हुई कार्यशाला

ग्वालियर। कृषि विश्वविद्यालय में एक जागरूकता कार्यशाला कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम अधिनियम 2013 के अंतर्गत आई.सी.सी. की कार्यप्रणाली एवं न्यायिक निर्णय विषय पर आयोजित की गई। कार्यशाला में कार्यस्थल पर महिलाओं पर हो यौन उत्पीड़न की प्रतिशतता में कमी लाने एवं उन्हें उनके न्यायिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. अरविन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि यह कार्यशाला न्यायिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अधिनियम के प्रावधानों को समझाने, शिकायत निवारण तंत्र के बारे में जानकारी, सुरक्षित कार्य वातावरण को बढ़ावा देने, पुरूष एवं महिला कर्मचारियों के मध्य एक सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित की गई है। सेवानिवृत्त आई.पी.एस. रतन कुमार श्रीवास्तव ने यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013 से जुडे विभिन्न विषयों, न्यायिक निर्णयों एवं कार्यप्रणाली के बारे में विस्तृत एवं प्रमुख बिन्दुओं पर जानकारी दी। कार्यशाला में बताया गया कि यौन उत्पीड़न की किसी भी घटना पर महिला कर्मचारी या छात्रा तुरंत आंतरिक शिकायत समिति के पास दर्ज करा सकती हैं। कार्यशाला में निदेशक विस्तार सेवायें डाॅ. वाय.पी. सिंह, कुलसचिव डाॅ. अजय कौशल, लेखानियंत्रक आर.एस. चतुर्वेदी, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. एस.एस. तोमर उपस्थित रहे।

Next Post

इसी महीने शुरू हो जाएगा मेला, दुकानें व शोरूम बनाने का काम शुरू

Tue Dec 2 , 2025
ग्वालियर। सवासौ साल पुराने ग्वालियर व्यापार मेला लगने की तारीख नजदीक आ गई है। मेले की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। एक ओर जहां मेला प्रांगण की दुकानों की साफ-सफाई व रंगाई-पुताई का काम चल रहा है तो दूसरी ओर दुकानें लगाने के लिये फर्नीचर की संरचनायें तैयार होने लगी […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।