खाद्य विभाग की टीम ने जप्त किया ढ़ाई क्विंटल पनीर

रीवा। दीपावली के बाद शादी ब्याह के समय दूध से बने उत्पादो की मांग तेजी से बढ़ गई है. जिसका फायदा उठाते हुए मिलावटखोर नकली और अमानक खाद्य पदार्थ परोस रहे है. कलेक्टर द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा प्रशासन एवं नापतौल विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार की दोपहर नए बस स्टैण्ड के पास स्नेह ट्रेडर्स में छापामार कार्यवाही कर ढ़ाई क्विंटल एनालाग पनीर जप्त किया है.

एनालाग पनीर एक ऐसा उत्पाद है जो पारंपरिक पनीर की नकल करने के लिये बनाया जाता है. लेकिन उसे दूध के बजाय वनस्पति तेल, स्टार्च और गैर-डेयरी सामग्री से बनाया जाता है और यह असली पनीर की तुलना में सस्ता होता है. मिलावटखोर आसानी से इसे बेच देते है. लगातार एनालाग पनीर शहर में बिकने की शिकायत मिलने पर टीम द्वारा नए बस स्टैण्ड के पास स्नेह टे्रडर्स में छापामार कार्यवाही की. जहा भारी मात्रा में एनालाग पनीर पाया गया. ढ़ाई क्विंटल पनीर जप्त किया गया और विक्रेता प्रमोद प्रधान ने बताया कि यह पनीर उसके द्वारा प्रयागराज से मगाई गई है. जहा एक कम्पनी की बकायदे यूनिट लगी है जो पनीर की सप्लाई करती है. थर्माकोल के बने डिब्बो में पैकेटो में भरकर पनीर रखा जाता है और उसे दुकानो में सप्लाई किया जाता है. खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने विक्रेता से पूंछताछ की तो बताया कि वह प्रयागराज यूपी के एक कम्पनी से पनीर मगाता है. खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.

ढ़ाई क्विंटल एनालाग पनीर जप्त किया गया

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरीश दुबे ने बताया कि नए बस स्टैण्ड के पास स्थित स्नेह ट्रेडर्स में कार्यवाही करते हुए अनालाग पनीर ढ़ाई क्विंटल जप्त किया गया है और संचालक से पूंछताछ की गई है. यूपी प्रयागराज से पनीर मगाए जाने की जानकारी दी गई है. किसी कम्पनी ने अपनी यूनिट लगाई है और तरह के पनीर का निर्माण कर रही है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

Next Post

नीमच जिला अस्पताल में स्टेट कंसल्टेंट का निरीक्षण: मैटरनिटी वार्ड में सुरक्षा गार्ड नदारद

Sat Nov 29 , 2025
नीमचl भोपाल से आई स्टेट मैटरनिटी-चाइल्ड हेल्थ कंसल्टेंट डॉ. प्राची अग्निहोत्री ने शुक्रवार रात नीमच जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मातृ और शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में चौंकाने वाली खामियां सामने आई। डिलीवरी वार्ड से लेकर ब्लड बैंक तक किए गए इस निरीक्षण में संसाधनों की कमी, सुरक्षा […]

You May Like