आयुष शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा, सहायता राशि की घोषणा

सिवनी मालवा। उपनगरीय बानापुरा में वरिष्ठ समाजसेवी पंडित बालकृष्ण शर्मा के पोते स्व. आयुष शर्मा पालीवाल की आत्मशांति हेतु पगड़ी व श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। गुरुकुल के बटुकों ने वेद, गीता व शांति पाठ किया। ब्राह्मण भोज के बाद हजारों लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

कैंसर से मात्र 27 वर्ष की आयु में आयुष का देवलोकगमन हुआ। उनकी स्मृति में पालीवाल शर्मा परिवार ने विभिन्न संस्थाओं को सहायता राशि देने की घोषणा की

कैंसर पीड़ितों हेतु 1,11,000 रुपये, गायत्री शक्तिपीठ सिवनी मालवा 11,000, पालीवाल सेवा मंडल नागपुर 11,000, रुक्मिणी मंदिर पाली 21,000, पालीवाल परिषद पिपरिया 51,000 तथा पालीवाल न्यास उज्जैन को 51,000 रुपये।

कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, संगठनों और ग्रामीणों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

Next Post

खेल मैदान से लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड पर मवेशियों का जमावड़ा

Sat Nov 29 , 2025
ब्यावरा। नगर के शहीद कॉलोनी स्थित सार्वजनिक खेल मैदान पर खिलाडिय़ों को खेल गतिविधियों के बीच मैदान पर हो रहे गड्ढे और मवेशियों का सामना करना पड़ता है. मैदान पर इन हालातों से हर समय जोखिम बना रहता है. कुछ इस तरह के हालात स्थानीय रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड एवं […]

You May Like