नेत्र शिविर का प्रचार करने रथ रवाना

सीहोर. एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को प्रात: 11 बजे से सांय 3 बजे तक तहसील चौराहा स्थित मानक बाग पर आयोजित हो रहा है. अग्रसोच सोशल फाऊंडेशन ने इस वर्ष नगर सेठ स्वर्गीय मानक चंद रूठिया की स्मृति में उनके पुत्र समाजसेवी विवेक रूठिया द्वारा किया जा रहा है, इससे हजारों गरीबों को मदद मिलेगी. समाजसेवी विवेक रूठिया ने अपने पिता के बताए रास्ते में चलकर इस मुहिम की शुरुआत की है. उनके द्वारा एक विशाल नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें लोग बिना किसी शुल्क के अपनी आंखों का इलाज करा सकते हैं. यह कैंप गरीब और असहाय लोगों के लिए है. जिनके पास आंखों का इलाज करवाने के लिए धन नहीं होता. इस बार यह कैंप 30 नवंबर दिन रविवार को सुबह 11 बजे से लगेगा. शिविर के प्रचार रथ को आयोजकों ने रवाना किया. आयोजक आशीष गुप्ता ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य मोतियाबिंद के मरीजों का नि:शुल्क इलाज करना है. उनका कहना है कि यह निशुल्क कैंप किसी भी व्यक्ति के लिए खुला है और सभी को इसका लाभ उठाने का मौका मिलेगा.

 

 

Next Post

लेनदेन के विवाद के चलते तहसील में युवक ने तानी पिस्टल

Sat Nov 29 , 2025
बुधनी। तहसील कार्यालय के सामने शुक्रवार शाम कऱीब 5.30 बजे दो पक्षों में विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे पर पिस्टल तान दी. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी. खबर लिखे जाने तक […]

You May Like