श्योपुर कलेक्ट्रेट में एक हजार गाय लेकर पहुंचे विधायक, बिगड़ी व्यवस्था

श्योपुर:श्योपुर में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन उस वक्त विवादों में आ गया, जब कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भंग करने के आरोप में कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल समेत कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर ली गई। प्रशासन के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान आवारा पशुओं को जबरन कलेक्ट्रेट परिसर में घुसाने की कोशिश की गई जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया।

पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के संयुक्त भवन का घेराव कर रहे हैं और आवारा पशुओं को परिसर के भीतर प्रवेश कराने का प्रयास कर रहे हैं। थाना कोतवाली से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मांगीलाल जाटव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामभरत मीणा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दौलतराम गुप्ता, कांग्रेस कार्यकर्ता जसवंत बचेरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने आवारा पशुओं को घेरकर कलेक्ट्रेट परिसर में दाखिल करने की कोशिश की। समझाइश दिए जाने के बावजूद वे नहीं माने और मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा करते रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगाकर परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

Next Post

मप्र में सरकार के 2 वर्ष पूरे, प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने रखी उपलब्धियों की रिपोर्ट

Sun Dec 14 , 2025
दमोह: शहर के जबलपुर नाका स्थित दमयंती पैलेस में राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री परमार ने सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल में […]

You May Like